ग्रेटर नोएडा में महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति जब सो गया तो उसने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। महिला ने लोगों और पुलिस को मौत की वजह हार्ट अटैक बताया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना आया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए पूरा मामला… फैक्ट्री से शुरू हुआ था अफेयर बुलंदशहर के नरौरा के बेलोन गांव का रहने वाला विजय (33) साइट-सी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नौवा नामक कूलर फैक्टरी में काम करता था। उसकी पत्नी राखी (29) भी उसी फैक्ट्री में काम करती थी। दोनों देवला गांव में किराए के मकान में रहते थे। उनके 3 बच्चे हैं। इसी फैक्ट्री में सीतापुर के विचपरिया पिसावा निवासी गुरदीप (31) भी काम करता था। गुरदीप का विजय के घर आना जाना था। इस दौरान गुरदीप और राखी में लव अफेयर हो गया। विजय को इसकी जानकारी हुई तो आपस में झगड़ा हुआ। इसके बाद गुरदीप ने फैक्ट्री छोड़ दी। वह टैक्सी चलाने लगा। मगर राखी से उसकी बाचचीत जारी रही। करीब एक साल पहले गुरदीप के साथ राखी भाग गई। करीब एक साल तक उसके साथ रही। बाद में परिजनों के समझाने पर वह वापस लौट आई। इसके बाद विजय उसे बुलंदशहर गांव ले आया। मगर पति-पत्नी के बीच विवाद जारी रहा। रविवार को दोनों में विवाद हुआ था विजय करीब 15 दिन पहले पत्नी को बुलंदशहर से देवला गांव लेकर आया था। रविवार को पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। राखी ने फोन कर गुरदीप को घर बुला लिया। जब विजय सो गया तो दोनों ने मिलकर दुपट्टे से फंदा लगाकर उसका गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसने घरवालों और मोहल्ले वालों से कहा कि पति की डेथ हो गई। शक होने पर पड़ोसियों ने सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस से राखी ने कहा कि विजय की हार्ट अटैक से मौत हुई है। विजय के शरीर पर निशान मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में आया कि विजय की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने राखी को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की तो उसने सब बता दिया। उसने पुलिस को बताया कि विजय की हत्या उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। विजय उनके संबंधों में बाधा बन रहा था। पुलिस ने विजय के भाई अशोक की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पत्नी राखी और उसके प्रेमी गुरदीप को मोजर बेयर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद कर लिया गया है। …………………… ये खबर भी पढ़िए- 'आपका रेट क्या है', सुनते ही भड़कीं सिंगर निशा उपाध्याय:एंकर को सैंडल से मारने दौड़ीं, बोलीं- रेट बताने वाले होते कौन हो, यहीं मारूंगी भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लाइव शो के दौरान एंकर को सैंडल से मारते हुए दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि सिंगर परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान एंकर ने उनके रेट को लेकर कमेंट कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
Reader Comments