कासगंज जिले के अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों ने मानदेय वृद्धि की घोषणा के बाद क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरिओम वर्मा का स्वागत किया। उन्होंने विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यह मांग पूरी हुई है। आपको बतादे शिक्षा मित्र और अनुदेशक लंबे समय से अपने मानदेय में वृद्धि की मांग कर थे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाने की घोषणा के बाद उनमें खुशी का माहौल है। मानदेय वृद्धि के बाद कासगंज जिले के तमाम शिक्षा मित्र और अनुदेशक भाजपा विधायक हरिओम वर्मा के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पुष्पगुच्छ और फूल-मालाओं से विधायक का आभार व्यक्त किया। शिक्षा मित्रों ने बताया कि मानदेय बढ़ने से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। इससे वे अपने कार्यों और दायित्वों का और अधिक मनोयोग से निर्वहन कर सकेंगे। इस अवसर पर अमांपुर विधानसभा के भाजपा विधायक हरिओम वर्मा ने सभी को आश्वासन दिया कि वे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
Reader Comments